May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अप्रेल 2023। बिजली विभाग द्वारा 132 केवी रीड़ी इंदपालसर जीएसएस पर रखरखाव के लिए जरूरी शटडॉउन लिया जाएगा और दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बिजली कटौती की होगी। विभाग के जेईएन राजेश रोशन ने जानकारी देते हुए बताया कि 132 से जुड़े 33 केवी जाखासर, रीड़ी व बाना की सप्लाई बाधित होगी। इससे गांव कल्याणसर नया, बाडेला, केऊ, इंदपालसर, हीरावतान, हथाना जोहड़, जाखासर, रीड़ी, बाना में कटौती होगी। रखरखाव संबंधी कार्य शीघ्र पूरा करवाया जाएगा और सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।