






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में गुरुवार को चार स्थानों पर बिजली गिरी व लाखों का नुकसान किया। गांव सालासर व लिखमादेसर सहित गांव समंदसर व धीरदेसर चोटियान में भी बिजली गिरी। गांव समन्दसर में गरीब किसान लूणाराम मेघवाल के घर शाम 4 बजे बिजली कहर बन कर टूट गई। लूणाराम का रहवासी मकान पूरा बिखर गया है और परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। गांव धीरदेसर चोटियान में गुरुवार शाम 4.30 भैरव मंदिर के ऊपर बने गुबन्द पर बिजली गिरी। जिससे गुम्बद टूट कर बिखर गया व रेडिया जलकर खाख हो गया। पुजारी बाबूलाल नाई ने बताया हालांकि बिजली गिरने से मंदिर के अंदर कोई नुकसान नहीं हुआ है।
सुरजनसर सरपंच शर्मा ने दिया ज्ञापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरजनसर ग्राम पंचायत के सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर गरीबों की मदद करने की गुहार लगाई है। शर्मा ने कहा कि गांव में सर्वे करवाया जाए और भारी बरसात से गरीब परिवारों के घर ढहने से हुए नुकसान का जायजा लेकर जरूरतमंदों की मदद की जाए। शर्मा ने बताया कि गांव में करीब 80 घरों को बरसात से नुकसान हुआ है जिसमें कुछ लोग बिल्कुल निर्धन है और वे सहायता की राह तक रहें है।





