May 19, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2020। क्षेत्र का 132 केवी सब-स्टेशन ऊपनी शनिवार को बंद रहेगा और इससे निकलने वाले सभी 33 केवी जीएसएस पर शनिवार सुबह 7 से 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। ऊपनी जेईएन सत्यपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जीएसएस के बंद होने से कल्याणसर पुराना रोही, बापेऊ रोही, राजेडु रोही, ऊपनी रोही, से जुड़े कृषि कुओं सहित ऊपनी, राजेडु, बापेऊ, कल्याणसर पुराना गांवों की भी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यहां रखरखाव कार्य के लिए आपूर्ति प्रभावित रहेगी।