






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ के गांव जेतासर में स्थित जीएसएस का पूरा ढांचा बदला जा रहा है जिससे गांव तोलियासर व जेतासर में बिजली आपूर्ति दो दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बन्द रहेगी। विद्युत विभाग के एईएन मुकेश मालू ने बताया कि जीएसएस पर मॉर्डनाइजेशन का काम किया जा रहा है जिसके चलते आज व कल सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बाधित होगी। दोनों गांवो के घरेलू व कृषि कनेक्शन पर मंगलवार व बुधवार को आपूर्ति नहीं हो सकेगी।



