August 29, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बुधवार को बिजली लाइनों से संबंधित कार्यों के लिए विभाग द्वारा सात फीडर की बिजली बंद की जाएगी जिससे डेढ़ दर्जन गांवो की बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। विभाग के एईएन मुकेश मालू ने बताया कि बीदासर रोड पर स्थित बिजली लाइन का रोड शिफ्टिंग कार्य किया जाएगा। जिससे बुधवार सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक तीन फीडर बंद होंगे जिससे इंदपालसर के सातों बास, नोसिरया मिंगसरिया, जाखासर नया, कल्याणसर नया में बिजली कटौती होगी। मालू ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ 220 से जुड़े चार फीडर ऊपनी, बापेऊ, अभयसिंहपुरा, रझाना फीडर के मेंटनेंस के कार्य के लिए 10 बजे से 1 बजे तक बंद रखे जाएंगे। जिससे ऊपनी फीडर के गांव सालासर, हेमासर, बापेऊ फीडर के गांव दुसारणा, पुदंलसर अभयसिंहपुरा फीडर के अभयसिंहपुरा व जैसलसर, रझाना फीडर से गांव रझाना में बिजली कटौती होगी।