May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2022। तहसील के 15 से अधिक गांवों में गुरूवार को बिजली बंद रखी जाएगी एवं हजारों कृषि कनेक्शनों सहित लाखों की आबादी प्रभावित होगी। मोमासर जेईएन महेश कड़ेला ने बताया कि मोमासर 132केवी जीएसएस की मुख्य लाईन के रख रखाव के लिए 29 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक घोषित कटौती की जाएगी। इस दौरान गांव मोमासर, सतासर, धीरदेसर पुरोहितान, सुरजनसर, उदासर चारणान, लिखमादेसर, कुंतासर, आडसर, लालासर, उदरासर, जालबसर, बीरमसर, लाखनसर, लाधडीया और भादासर के समस्त घरेलू एवं कृषि फीडर बंद रहेगें।