May 21, 2026
IMG-20231012-WA0092

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए चुनाव स्पेशल कवरेज के रूप में प्रत्याशियों की डे-रिपोर्ट प्रकाशित करना शुरू किया गया है। इसी क्रम में प्रस्तुत है गुरुवार को भाजपा के प्रत्याशी ताराचन्द सारस्वत की डे-रिपोर्ट।

कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मिलन पर जोर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2023। भाजपा की पहली सूची में टिकट घोषित होने के बाद क्षेत्र में प्रत्याशी घोषित किये गए ताराचन्द सारस्वत द्वारा इस समय का पूरा लाभ लेते हुए व्यक्तिगत मिलन से अपनी शुरुआत की गई है। सारस्वत गुरुवार सुबह जल्द ही गांवो में निकल गए और 15 से ज्यादा गांवो में पहुंच कर पार्टी के नए पुराने कार्यकर्ताओ से मुलाकात की और इस बार पार्टी की एकता को स्थापित करने का आह्वान किया। वही दूसरी और दिन भर कार्यालय सारस्वत के सिपहसलारो ने संभाला और यहां आने वाले विभिन्न कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रणनीति पर चर्चा की। देर शाम कार्यालय में शहर मंडल की कार्यकर्ता बैठक रखी गई। जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ साथ शहरी जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। जिन्हें भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने कमल का फूल प्रत्याशी बताते हुए इस चुनाव में इतिहास बनाने का आव्हान किया।

शहरी कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा, सारस्वत सहित वरिष्ठ नेताओं ने दी जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2023। गुरुवार देर शाम भाजपा कार्यालय में आयोजित शहरी कार्यकर्ताओं की बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जिला कार्यकारिणी सदस्यों सहित मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी, चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन, पार्षद, पूर्व पार्षद, वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की सामुहिक अध्यक्षता विभिन्न समाजों के वरिष्ठ नागरिकों ने की और मौजूद कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूती देने के लिए व्यक्तिगत हित से पहले राष्ट्रहित के लिए सोचने का आह्वान किया। प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने भाजपा की विचारधारा में पार्टी को सर्वोपरि बताते हुए प्रत्याशी कमल का फूल बताकर सबको एकजुटता के साथ चुनाव में लगने की अपील की। वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में राज्य सरकार और वर्तमान विधायक पर जम कर निशाना साधा व प्रदेश में भाजपा की सरकार आने की बात कहते हुए श्रीडूंगरगढ़ में भी भाजपा जितवाने का संकल्प दिलवाया।