May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में समर्पण निधि से बड़ी संख्या में क्षेत्र के कार्यकर्ता जुड़ गए है व रामकाज कर रहें है। गली गली घर घर रामभक्तों की टोलियां पहुंच रही है और बच्चों तक राम मंदिर की खबर पहुंच गई है। पूरे शहर में उत्साह नजर आ रहा है और जय श्रीराम के जयकारों से गलियां गूंज रही है। गुरूवार को मंदिर निर्माण के लिए सिंधी कॉलोनी में बालिका वनिसा पुत्री मुकेश संगवानी ने अपना गुल्लक सौंपते हुए राम मंदिर निर्माण पर गर्व प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने वनिसा के गुल्लक से 51 सौ रूपए प्राप्त किए व रसीद काट कर दी। वहीं आड़सर बास में बालिका राधिका व कार्तिक ने अपना गुल्लक कार्यकर्ताओं को सौंपा व उनके गुल्लक से 2750 रूपए की राशि समिति को प्राप्त हुई। कस्बे के बाल भजन गायक टिंकू व प्रतीक ने अपने दादा मुरलीधर तावणियां के साथ रामभक्तों की टोली को ने 51 हजार रूपए का समर्पण किया। कस्बे में नरसिंहलाल तिलोकचंद राठी व पंडित जगदीश छंगाणी ने 21-21 हजार रूपए, मालाराम सीताराम सुनार ने 14 हजार एक सौ रूपए, सोहनलाल इंदरचंद बलदेवा, सुभाष शास्त्री, छगनलाल तापड़िया, सत्यनारायण मूंधड़ा, जयचंदलाल राठी, भीखाराम सारस्वा,जगदीश गुरावा, शारदा देवी पारीक, किशन इंद् पूनम मारू, गोपाल जांगिड़, डूंगरराम ओमप्रकाश ओझा, डॉ. नंदलाल सिद्ध, गोपाल प्रजापत, हरीश माली ने ग्यारह ग्यारह हजार रूपए का समर्पण के साथ सहयोग दिया। प्रताप बस्ती स्थित शिव धोरा के रामस्नेही संत मोहनराम महाराज ने मोमासर बास स्थित वाल्मीकि बस्ती में घर घर संपर्क कर राम मंदिर के लिए निधि संकलन किया।
राम हम सब के है- भव्य राममंदिर बने हमारी भावना है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राम मंदिर निर्माण के लिए स्थानीय नेता दलगत भावना से ऊपर उठ कर अपना योगदान दे रहें है। प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव विमल भाटी ने अपने पिता कमलकिशोर भाटी व परिवार सहित ग्यारह हजार का सहयोग कार्यकर्ताओं को दिया। पूर्व विधायक किसनाराम नाई परिवार ने भी 11 हजार का सहयोग दिया। माकपा के रामेश्वर बाहेती ने भी अपना समर्पण सहयोग समर्पण निधि में दिया। इन सभी ने कहा कि भगवान राम हम सभी के है। राम इस देश की सांस्कृतिक धरोहर है और हम सब चाहते है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चालक आशाराम पारीक, समिति चालक भैराराम डूडी, समिति अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने सभी सहयोग दाताओं के साथ, कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। भैराराम डूडी ने कहा कि पूरे क्षेत्र में राम मंदिर निर्माण के लिए रामभक्त जुटें हुए है और समर्पण भाव से राम काज कर रहें है उन कार्यकर्ताओं का योगदान मंदिर निर्माण में अविस्मरणीय रहेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी कॉलोनी में वनिशा पुत्री मुकेश संगवानी ने अपना गुल्लक का समपर्ण कार्यकर्ताओं को सौंपा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिका राधिका व कार्तिक गुरावा ने गुल्लक की राशि राम मंदिर निर्माण में सौंपी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाल भजन गायक टिंकू व प्रतीक ने दादा मुरलीधर तावनियां के साथ 51 हजार का राशि सहयोग मंदिर निर्माण हेतु दिया।