May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव धनेरू में अपनी ढाणी से खुले में शौच करने गई 19 वर्षीया विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास इसी गांव को एक महिला एवं एक युवक ने किया है। थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपी फूसीदेवी एवं जगदीश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 27 जून को सुबह अपनी ढाणी से खुले में शौच करने पास के खाली खेत में गई थी। जहां आरोपी पहले से खड़े थे एवं आरोपी फूसीदेवी ने उसके हाथ पकड़ लिए व आरोपी जगदीश ने उसके कपड़े फाड़ते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान वह चिल्लाई तो आरोपी उसे छोड़ कर चले गए व धमकाया कि आईंदा मौका मिलते ही उसके साथ दुष्कर्म कर उसके वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देने की धमकी दी। परिवादिया ने पुलिस को बताया की आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखते है एवं उसे बदनाम करने पर आमादा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।