May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2024। क्षेत्र में खेत सींव के विवाद आए दिन झगड़ो व मारपीट में बदल कर थाने कचहरी पहुंच रहें है। गांव बिग्गा निवासी नूरादेवी जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि गांव बिग्गा की रोही में काश्तकारी के लिए खेत लिया हुआ है और इस खेत में वह अपने पति बजरंगलाल जाट व पुत्र हनुमान के साथ रहती है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि गांव के मामराज व नेमाराम पुत्र लूणाराम जाट व मामराज के बेटे राजूराम व तोलाराम एकराय होकर सोमवार रात 10 बजे मेरे खेत में घुसे और गाली गलौच करने लगे। जब परिवादिया के देवर मुकनाराम ने इन्हें मना किया तो आरापियों ने पति पुत्र व देवर के साथ मारपीट की। परिवादिया बीच बचाव करने लगी तो उसके साथ मारपीट करते हुए लज्जा भंग की। उसके गले से सात सोने के फुलड़े तोड़ लिए। परिवादिया ने बताया उसका एक खेत आरोपियों के खेत के पास स्थित है जिसके तारपट्टी की हुई है। कुछ समय पूर्व भी आरोपियों ने उसके खेत की तार पट्टी तोड़ दी थी जिसकी गांव में पंचायती हुई तो उक्त लोगों ने पुन: तार पट्टी कर दी और मामला निपट गया। परिवादिया ने अपना खेत बारानी खेती के लिए काश्तकार को दे दिया तो आरोपियों ने काश्तकार को धमकाते हुए फसल पकने पर नष्ट करने की धमकी दी। उनके द्वारा धमकाने से मना करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्रसिंह को दे दी है।