May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-01 at 18.57.38

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला थाने में दर्ज हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति हैदराबाद के तेलंगाना में रहता है। वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर में अकेली थी। मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह अपने घर में दीया बाती कर रही थी। तभी उसी के गांव का आरोपी भींयाराम मेघवाल शराब के नशे में उसके घर में घुसा और उसे जबरदस्ती पकड़ लिया। आरोपी ने उससे मारपीट कर चोटिल कर दिया डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान पीड़िता ने अपनी ननद व अपनी बहन को बुलाकर घटना के बारे में बताया। दोनों ने सुबह पुलिस को सूचना देने की बात कही तो बीती रात को ही करीब 10.30 बजे आरोपी हाथ में गंडासी लेकर जान से मारने की नियत से उसके घर में घुसा। पीड़िता के बच्चों के शोर मचाने पर आइंदा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मलकीत सिंह को दी है।