May 21, 2026
00000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2025। क्षेत्र के गांव जालबसर में एक बाड़े के विवाद में एक परिवार पर तीन बार हमला किया गया इस संबध में मामला रविवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 मई की रात को आरोपी किशनाराम जाट एवं उसके दो बेटे शंकरलाल व राजूराम के ने बाड़े के विवाद में रूघाराम जाट एवं उसके परिवार पर हमला कर उसके भाई का सर फोड़ दिया एवं घर की महिलाओं की लज्जाभंग की। परिवादी रूघाराम ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां के साथ 11 मई को रात करीब 9.30 बजे अपने खेत जा रहा था। मार्ग में आरोपियों ने ट्रेक्टर से रास्ता रोका एवं जान से मारने की नियत से उनकी मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी। टक्कर मारने से गिर गए तो आरोपी उसे मारने के लिए सरिया, लाठियां लेकर उतरे। यह देख वह बाड़ कूद कर वहां से भाग गया। इसके बाद रात करीब 10 बजे आरोपियों ने उसके घर पर हमला करते हुए घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया एवं उसके भाई ताजूराम पर सरियों लाठियों से वार कर उसका सर फोड़ दिया। परिवादी घर पहुंचा तो देखा कि उसका भाई ताजूराम बेहोश पड़ा था एवं सर से खून बह रहा था। वे घायल को लेकर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालए आए एवं भर्ती करवा कर वापस गांव पहुंचें। तब पता चला कि आरोपियों ने उनके घर पर तीसरी बार भी हमला किया एवं पत्थर फेंकते हुए गाली गलौच की व घर की महिलाओं के बाल पकड़ कर घसीटते हुए उनकी लज्जा भंग की। आरोपियों ने घटना के दौरान रूघाराम एवं ताजूराम के जिंदा बच जाने की बात कहते हुए आईंदा मौका मिलते ही जान से मार देने की धमकियां दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।