May 20, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इस बार सरसों की बंपर पैदावार की उम्मीद है किसानों के साथ व्यापारियों को भी है। कृषि मंडी में आज इस सीजन की पहली सरसों पहुंची है और व्यापारियों में खासा उत्साह नजर आया। सुबह गांव बाना से लक्ष्मीनारायण बाना सरसों की उपज लेकर मंडी पहुंचे तो दिन भर मंडी में चर्चा का विषय सरसों ही बनी रही। बाना ने 6041/- के भाव मंडी में अपनी उपज बेची। इसके अतिरिक्त सभी जिंसों के भाव मंगलवार के समान ही रहें। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की विशेष पेशकश “आज के भाव” कॉलम में हम श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी के रोजाना ताजा भाव आप सभी तक पहुंचाते हैं। सभी जिंसों के भाव नीचे सारणी में दिए जा रहें है। आप क्षेत्र के समस्त किसानों को भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जोंड़ कर उन्हें अपने क्षेत्र के सभी समाचारों के साथ खेती बाड़ी की खास खबरों से जोड़े।

ग्वार 5950/- 6030/-
काला ग्वार 5500/-5800/-
मोठ 5000/- 5700/-
मूंगफली 4800/- 5600/-
चना 4400 /- 4600/-
मैथी 4500/- 5800/-
गेहूं 2080/- 2300/-
बाजरा 1800/- 2400/-
जीरा 15000/- 18000/-
मूंग 4500/- 6500/-
जौ 2100/- 2150/-
इसबगोल 11,500/- 12,500/-
तिल 8100/- 8500/-
मतीरा बीज 5500/- 6000/-
खल 3550/- 3850/-
सरसों 4500/- 5800/-
तारामीरा 4200/- 4300/-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीजन की पहली सरसों मंडी पहुंची और व्यापारी उत्साहित नजर आए।