May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव समंदसर में दो दिवसीय सामाजिक उत्सव का आज प्रारंभ हो गया है। यहां मोहनलाल सिंघी द्वारा निर्मित स्व. तोलाराम सिंघी स्मृति भवन के उद्घाटन समारोह का प्रांरभ वास्तु पूजन से हो गया है। राजगुरू देवीलाल उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन सम्पन्न करवाया है व हवन में सिंघी के पुत्र व पुत्रवधू विनय व खुशबू सिंघी बैठे। पूर्णाहुति व आरती में उपस्थित परिजनों व ग्रामीणों ने भाग लिया। पूजन के बाद महाभोज का आयोजन किया गया है जिसमें पूरे गांव को आंमत्रित किया गया है। गांव समंदसर सहित आस पास के गांवो में भवन निर्माण के साथ भव्य आयोजन की चर्चाएं हो रही है।
पूरे क्षेत्र के नागरिक व बड़ी संख्या में प्रवासी नागरिक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ आयोजन की लाइव कवरेज से जुड़ कर इस लोकार्पण समारोह के आयोजन में साक्षी बन सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोहनलाल सिंघी व उनके पुत्र व पुत्रवधू ने भवन का वास्तु पूजन संपन्न करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजगुरू पंडित देवीलाल उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन प्रारंभ करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजन के बाद महाभोज का आयोजन किया गया है।