May 19, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2026। उपजिला अस्पताल में शनिवार को कोडामल गोपाल राठी परिवार द्वारा मरीजों के लिए उपयोगी जरूरी उपकरण दिए गए। राठी ने सांस की नली में ब्लॉकेज को हटाने के लिए उपयोग में आने वाली चार सैक्शन मशीनें, गले के अंदरूनी हिस्सों की जांच करने व सांस नली में श्वास नली डालने में उपयोगी तीन लारिंगो स्कोप, चार बीपी जांच उपकरण व एक प्लास्टर कटर उपलब्ध करवाए। इस कार्य के लिए नर्सिंग चांदरतन राठी व ऑफिसर परमवीर चौधरी की प्रेरणा रही। अस्पताल प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी व वरिष्ठ सर्जन डॉ एसके बिहानी ने राठी परिवार का आभार जताया। वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर रमाकांत ने मशीनों की अस्पताल में उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये मरीजों के लिए अत्यधिक जरूरी यंत्र थे। सभी ने राठी परिवार के इस सामाजिक सरोकार की सराहना करते हुए आमजन के लिए जीवनोपयोगी सामान के दान को सार्थक बताया।