May 21, 2026
00000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसंबर 2025। शनिवार को क्षेत्र के 132 केवी जीएसएस कितासर पर जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते कल सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक इससे जुड़े सभी 33 केवी फीडर की सप्लाई बाधित होगी। विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 केवी कितासर, धीरदेसर चोटियान, बिग्गाजी व अमृतवासी की आपूर्ति बाधित होगी। ये खबर पढ़ने के बाद इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे ग्रामीण कटौती से होने वाली परेशानी से बच सकें।