






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जनवरी 2023। क्षेत्र में आपराधिक मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। गाड़ी के रुपए लेकर गाड़ी के सेल पेपर पर साइन नहीं करने व मारपीट कर गाड़ी छीन लेने का मामला सामने आया है। गांव बरजांगसर निवासी 36 वर्षीय सहीराम पुत्र नारायणराम जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वह कुएं में टूटकर गिरने वाले पाइप लाइन व मोटरें निकालने का कार्य करता है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसने ऊपनी निवासी भोमनाथ पुत्र तारनाथ से एक पुरानी टाटा गाड़ी एक लाख सैंतीस हजार में खरीदी। गाड़ी भोमनाथ के भाई बुधनाथ के नाम थी और गाड़ी के पूरे रुपये चुकाने के बाद 15-20 दिनों में आरोपी ने गाड़ी के कागज नाम करवाने की बात कही। आरोपी सेल लेटर पर साइन करने से टालमटोल करता रहा और 14 दिसम्बर 2022 को पार्थी अपने हेल्पर ओमप्रकाश मेघवाल के साथ लाखनसर निवासी मूलनाथ के बुलाने पर पुण्दलसर रोही स्थित उसके कुएं से मोटर निकालने गया। यहां मौजूद भोमनाथ, बुधनाथ मूलनाथ व अन्य आदमी ने मिलकर मारपीट करते हुए चारों ने गाड़ी मय लोरिंग मशीन की चाबी छीन कर कब्जा कर लिया। आरोपियों ने पार्थी को भाग जाने की धमकाया। पार्थी ने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



