






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जुलाई 2023। आज की कुछ खास खबरें आप पढें एकसाथ इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में..
एसडीएम इन बेनीसर, विभिन्न विभागों का निरीक्षण, की कार्रवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी के आज ग्राम पंचायत बेनीसर का निरीक्षण करने पहुंचे। चौधरी गांव के राउमावि पहुंचे और यहां बच्चों को दिए जाने वाला मध्याह्न भोजन व दूध की क्वालिटी जांच की। चौधरी ने भोजन चखा व बच्चों से बातचीत करते हुए उनसे पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न भी पूछे। चौधरी यहां से ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र और पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। चौधरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां मरीजों से बातचीत करते हुए नि:शुल्क दवा वितरण योजना के बारे में जाना और स्टॉक का निरीक्षण किया। गांव में उचित मूल्य की दुकान बंद पाई गई जिसके बारे में चौधरी ने जिला कलेक्टर को लिखित में रिपोर्ट भेजी है।

स्थानीय नेता पहुंचे मोमासर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, आड़सर गंगाधर शर्मा, महेश राजोतिया, भवानी प्रकाश तावनियाँ, भगवान सिंह मोमासर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ भी सुबह टाइम्स की टीम को मौके पर टीम मिले और जाखड़ ने ग्रामीणों की बहादुरी की सराहना करते हुए। जाखड़ ने पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जिस तरह से तत्परता से कार्य किया है। जाखड़ ने कहा कि ग्रामीण भी अब अलर्ट रहें और किसी अपरिचित के गांव में नजर आने पर उससे पुछताछ करें। वहीं स्थानीय नेता आशीष जाड़ीवाल भी मौके पर पहुंचे और जाड़ीवाल ने गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाने और मोमासर में थाना बनाने की मांग की। जाड़ीवाल के साथ रूपनाथ सिद्ध, केके जाँगीर, करण जाड़ीवाल मौजूद रहें। भाजपा नेता विक्रम सत्तासर भी सुबह से मौके पर मौजूद रहें और पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से सीसीटीवी लगवाने की मांग की। विक्रम ने गांव में चौकीदार नियुक्त करने की चर्चा भी सरपंच प्रतिनिधि जुगराज संचेती से की।
महेंद्र राजपूत को भाजपा ने दी जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा आंदोलन नहीं चाहेगा राजस्थान अभियान के तहत भाजयुमो देहात जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर ने श्रीडूंगरगढ़ सहित सभी विधानसभा में विधानसभा संयोजक की घोषणा की है। श्रीडूंगरगढ भाजयुमो शहर अध्यक्ष महेंद्र राजपूत को विधानसभा का संयोजक बनाया गया है। राजपूत ने बताया कि 1 अगस्त को होने वाले जयपुर चलो अभियान की तैयारी की जाएगी व साथ ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली एवं प्रदर्शन किए जाएंगे। मुख्य स्थानों पर जयपुर चलो के पोस्टर लगाये जाएंगे l
बाबा विकासनाथ आएंगे श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा विकासनाथ 23 जुलाई को श्रीडूंगरगढ़ आएंगे व एक शाम गंगा मैया के नाम आयोजन में भाग लेंगे। दिवगंत जगदीश प्रसाद पुरोहित की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा कालूबास वार्ड 3 में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में भजन सम्राट के रूप में प्रसिद्ध विकासनाथ महाराज भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।





