May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-10-22 at 7.32.41 PM

समाज अध्यक्ष ने सराहा योग चिकित्सा शिविर, मिल रहा है शहरवासियों को लाभ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा कालूबास में श्रीमद् आचार्य श्रीतुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान द्वारा आयोजित तीस दिवसीय निशुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में आज पन्द्रहवें दिन योग कक्षा में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के पदाधिकारियों का योग प्रेमियों द्वारा अभिनदंन किया गया। शिविर में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष विजयराज सेठिया ने योग चिकित्सा शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि सौ सालों तक निरोग रखने की चिकित्सा पद्धति योग है। सेठिया ने कस्बे में लंबे समय से योग करवा रहें शिविर प्रभारी ओम कालवा व प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के राधेश्याम पारीक का आभार जताया। इस दौरान मंत्री पवन सेठिया, कोषाध्यक्ष महेन्द्र मालू, दिल्ली से आए विमल पुगलिया, जयपुर से आए भीखमचंद पुगलिया का कस्बे के योगप्रेमी जगदीश मोदी, मोहन सर, महावीर प्रसाद स्वामी, नंदलाल सोनी, भवन व्यवस्थापक तोलाराम पुगलिया ने माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। पत्रकार शुभकरण पारीक व प्रभा योग एवं फिटनेस सेंटर के संचालक मनीष कुमार धामा का सम्मान किया गया। मंच पर योग प्रदर्शन नरेंद्रसिंह राजपुरोहित, मनीष कुमार धामा, योगानंद कालवा, दामोदर बोहरा, गुड़िया नैन, मुलचंद पालीवाल, राकेश कुमार पडिहार ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ के पंकज ने हासिल किया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में कांस्य पदक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन कॉलेज के पंकज ने महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी द्वारा अयोजित इंटर कॉलेज बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज संचालक ओमप्रकाश स्वामी सहित स्टाफ ने पकंज को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। परिजनों ने भी प्रसन्नता जताई। बता देवें भारती निकेतन स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी एनसीसी सहित विभिन्न खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के बलबूते नाम रोशन कर रहें है।

भाजपा महिला मोर्चा ने लगाई देशनोक दरबार में धोक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने आज अष्टमी पर्व पर देशनोक दरबार में माँ करणी के धोक लगाई। सदस्यों ने राजस्थान में भाजपा विजय की मन्नंते मांगी व प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत के लिए मंगलकामनाएं की। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुसुम सारस्वत, विनीता सारस्वत, भूमि, भावना सिंधी, सीमा, पीहु, लीला, रामकन्या, सुधा, रेखा भादानी सहित महिला मोर्चा की सदस्य महिलाएं मौजूद रही।