May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2024। अक्सर सर्द रातों में कवि सम्मेलनों के आयोजन विभिन्न स्थानों पर होते रहते है। इस बार श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सातवें स्थापना दिवस पर 7 जनवरी को “राष्ट्रीय कवि सम्मलेन” का आयोजन किया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त कवि काव्यपाठ के शौर्य से सर्द शाम में उत्साह भर देंगे। तेरापंथ भवन (धोलिया नाेहरा) में रविवार शाम 6 बजे प्रारंभ होने वाले कार्यक्रम में नए साल 2024 का स्वागत उत्साह व उमंग के साथ सकारात्मक ऊर्जा से होगा। सम्मेलन में अमन अक्षर, सुदीप भोला, राम भदावर, सुनील व्यास व शशिकांत यादव जैसे ख्याति संपन्न कवि शामिल होंगे। श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार होने वाले इस आयोजन में भाग लेने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सभी पाठकगण सादर आमंत्रित है। टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने बताया कि नए साल के पहले रविवार को जीवन में काव्य रस घोलने की पहल करते हुए क्षेत्रवासियों के लिए पसंदीदा कवियों को रूबरू सुनने का अवसर प्रदान किया जाएगा। पहली बार आयोजित इस विशाल सम्मेलन में एंट्री ओपन होगी और टाइम्स के सभी पाठक सादर आमंत्रित होंगे। बड़ी संख्या में काव्य प्रेमी यूट्यूब व फेसबुक पर सर्वाधिक सुने जाने वाले इन कवियों को अपने सामने मंच से सुनेंगे और कार्यक्रम में भाग लेंगे। मंच से राष्ट्रभक्ति, रामभक्ति के साथ हास्य रस की धारा बहेगी जिसमें श्रोतागण गोते लगाएंगे। आयोजन संबंधी अधिक जानकारी के लिए पाठक व सहयोगीजन 94144-17401 पर संपर्क कर सकते है।