






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2024। विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ पहली पारी में अंबेडकर भवन तथा दूसरी पारी में मुख्य बाजार पहुंचा। वहीं ग्राम पंचायत पुनंदलसर में शिविर का आयोजन हुआ। पढ़ें पूरी खबर-
पुदंलसर में हुआ विरोध, चौधरी ने मौके पर पहुंच कर संभाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का दूसरी पारी का शिविर 2 बजे से ग्राम पंचायत पुदंलसर में आयोजित हुआ। यहां विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहें श्रवणसिंह ने शिविर में उचित सेवाएं नहीं मिलने का आरोप लगाया। सिंह ने बताया कि गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर ग्राम पंचायत भवन है और यहां व्यवस्था संबंधी गफलत के कारण महिलाएं बेरंग लौट गई। ग्रामीणों ने शिविर में अधिकारियों के नहीं आने व ई-मित्र कियोस्क के समय पर नहीं पहुंचने के आरोप भी लगाए। यहां मौके पर उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर समझाईश की, चौधरी ने गर्म हुए माहौल को संभाला। नॉडल प्रभारी सहायक विकास अधिकारी रामदयाल जाखड़ ने बताया कि शिविर समय पर प्रारंभ हुआ। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को विभिन्न जानकारियां दी। उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिए गए व बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ग्रामीण प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सरपंच किसनाराम नाई की अगुवाई में रथ का स्वागत किया गया।
दुसारणा में शिविर स्थगित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज पहली पारी में शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत दुसारणा पंडरिकजी में आयोजित होना था जो उपचुनाव की आचार संहिता के कारण स्थगित हो गया।
मुख्य बाजार में गूंजे मोदी गारंटी के नारे, रथ का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में आयोजित दोनों शिविरों में तहसीलदार राजवीरसिंह व नॉडल अधिकारी भरत गौड़ उपस्थित रहें। नागरिकों को विकसित भारत में भागीदारी निभाने का संकल्प दिलवाया गया। दोनों शिविरों में करीब 100 नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई व उज्ज्वला गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। मुख्य बाजार में आयोजित शिविर में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा की अगुवाई भाजपा पार्षदों ने गाजे बाजे के साथ पुष्पवर्षा से रथ का स्वागत किया। शर्मा ने रथ के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी और केंद्र सरकार की योजनाओं में पात्रों तक लाभ पहुंचाने की बात सभी विभागों से कही। शिविर में उपस्थित नागरिकों को केंद्र सरकार की 17 फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। यहां पार्षद विनोदगिरी गुसाईं, रजत आसोपा, विक्रम सिंह, लोकेश गौड़, भरत सुथार, गोपाल छापोला, पवन उपाध्याय, महावीरप्रसाद अड़ावलिया, भवानीप्रकाश, सत्यनारायण नाई, वेदप्रकाश, रोशनअली, कन्हैयालाल गुरावा, नंदू नाई, महेश राजोतिया सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहें। उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी गारंटी के नारे भी लगाए। शिविर में प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र संचालक किशोर मारू द्वारा जनऔषधि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी पहुंचे।










