






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2023। हाइवे पर कितासर में स्थित टैगोर ग्रुप ऑफ एज्यूकेशन के छात्रों का विज्ञान विषय में शानदार प्रदर्शन रहा है। यहां 12वीं का शत प्रतिशत परिणाम रहा है और एक दर्जन छात्रों ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए। धीरदेसर चोटियान की सरस्वती पुत्री सांवरमल चोटिया ने 96.40% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। लोढेरा के अनिल पुत्र ओमप्रकाश गेट ने 96.20% के साथ दूसरा व धीरदेसर चोटियान के मुकेश पुत्र परमेश्वरलाल चोटिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। परसनेऊ के लोकेन्द्रसिंह पुत्र गुमानसिंह ने 94.80%, बेनीसर के रामनिवास पुत्र रमनलाल गोदारा ने 94.60%, लाछड़सर के निखिल पुत्र श्यामलाल बिस्सू ने 93.00%, आलसर बास की कंचन पुत्री श्रीराम बिडासरा ने 92.60%, परसनेऊ के गोविंदराम पुत्र भगवानाराम भांमू 92.60%, पूनरासर के मनोज पुत्र पूराराम गोदारा 92.60%, धीरदेसर चोटियान के पूनमचंद पुत्र रामचंद्र चोटिया ने 92.60%, बिग्गाबास रामसरा के रामनिवास पुत्र सहीराम जाखड़ 92.40%, बिग्गाबास रामसरा के रामावतार पुत्र श्रवणकुमार ओला ने 90.80% अंक हासिल किए है। विद्यालय में आज जश्न का माहौल रहा। निदेशक ने बताया कि 12वीं कक्षा में कृषि विज्ञान विषय में भी शत प्रतिशत परिणाम रहा है। इसमें कुल 32 विद्यार्थियों में से 2 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से ऊपर तथा 85 से अधिक अंक लाने वाले 8 विद्यार्थी है। 80 से अधिक लाने वाले 19 विद्यार्थी है। सभी विद्यार्थियों का स्कूल में सम्मान किया गया व मीठाई खिलाते हुए उन्हें साफा पहनाया व फूलमालाओं से सम्मान किया।



