May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2022। केंद्र की मोदी सरकार ने देश की जनभावनाओं से खिलवाड़ किया है। कृषि कानूनों से किसान और अब अग्निवीर के नाम से युवाओं को दिए जा रहें झांसे से देश का जवान बुरी तरह से आहत हुआ है। देश के हर वर्ग ने इस सरकार को नकार दिया है। ये बात कही आज प्रधान पति केसराराम गोदारा ने बीकानेर में जिला कलेक्ट्रेट पर आयोजित कांग्रेस के हल्ला बोल कार्यक्रम में। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस और देहात जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी हुई व जिले के सभी कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार की भत्सर्ना की। गोदारा की अगुवाई में ठुकरियासर सरपंच अमराराम गांधी, बाना सरपंच ओमप्रकाश बाना, लखासर सरपंच पति गोरधन खिलेरी, पूनरासर सरपंच मान नाथ, प्रेम भादु, लिखमादेसर से राधेश्याम सिद्ध, कल्याणसर नया से मनोज गोदारा, उपनी से रामेश्वर गोदारा, जेतासर सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक, डेलवां सरपंच
डालू राम, धीरदेसर से रामचन्द्र चोटिया व श्रीडूंगरगढ से ओमप्रकाश गुरावा, मूलाराम थोरी, अयूब खान, मनोज पारख, रमेश व्यास, प्रह्लाद सुनार, राजेश मण्डा, प्रकाश दुसाद, श्रवण मारू, नोरंग चाहर, संदीप धनखड़ आदि प्रदर्शन में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने केंद्र सरकार को बताया नाकाम व झांसेबाज सरकार।