






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवंबर 2024। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब का ठेका बंद करने की मांग को लेकर ग्रामीण 72 दिन से धरने पर बैठे है। मंगलवार को धरने पर आबकारी विभाग की टीम वार्ता के लिए पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वार्ता में किसी प्रकार की सहमति नहीं बन पाई है और ठेका बंद करने कम ग्रामीणों को कुछ स्वीकार्य ही नहीं है। ग्रामीणों ने सुनवाई नहीं होने व लावरवाह सरकारी रवैये के प्रति नाराजगी भी जताई। ग्रामीणों ने हनुमान मंदिर व स्कूल तथा खेल मैदान, अनुसुचित जाति की बस्ती के पास ठेका होने से गांव का सामाजिक ढांचा अस्त व्यस्त होने की बात कही। ग्रामीणों ने पंचायत की स्वीकृति के बिना ठेका चलाने का विरोध भी दर्ज करवाया। धरनार्थियों ने संघर्ष जारी रखने का एलान किया। आबकारी अधिकारी, बीकानेर राकेश खत्री ने बताया कि ग्रामीणों को दुकान के बारे में पूरी जानकारी देते हुए राज्य सरकार की नीतियों के तहत ही स्वीकृत होने व संचालित होने की जानकारी दी गई। वहीं मतदान का विकल्प खुला है जिसके लिए ग्रामीण प्रयास कर रहें है। नीति अनुसार जो प्रक्रिया है उसे पूरा करवाया जाएगा। मंगलवार को धरने पर एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य, ताजाराम मेघवाल, लिछूराम ढोली, सांवरमल सहू, बलवीर चोटिया, ओमप्रकाश चोटिया, मुकेश चोटिया, देदाराम चोटिया, रुपाराम सांसी राजकुमार चोटिया उपस्थित रहें।





