May 21, 2026
राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर की कार्यकारिणी का गठन, देखें किसे मिले पदभार..?

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मार्च 2021। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का वार्षिक अधिवेशन हुआ जिसमें श्रीडूंगरगढ़ कार्यकारिणी का गठन किया गया। तहसील कार्यकारिणी में मुकेश कुमार मीणा को अध्यक्ष, सभाध्यक्ष ईश्वरदयाल ढाल, उपसभाध्यक्ष बनवारी लाल मीणा, सचिव देवेन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सांवरमल नायक व लीलाराम, महिला मंत्र शक्ति कुमारी मीणा को निर्वाचित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता हरकेश मीणा ने की व पर्यवेक्षक मोडाराम कड़ेला, जिला मंत्री चुन्नीलाल, महामंत्री भगवान सहाय शिक्षा निदेशालय उपस्थित रहें।