






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2025। भारत पाकिस्तान तनाव के बीच क्षेत्र में भी धमाकों की आवाजें सुनी जा रही है। शुक्रवार देर रात करीब 2.45 बजे तेज धमाके ओर लड़ाकू हवाईजहाज उड़ने की आवाजें सुनी गई। शनिवार सुबह निकटवर्ती गांव कालु में एक मिसाइलनुमा वस्तु मिली है। कालु में गारबदेसर रोड़ पर बनी हुई दूध डेयरी के पास यह वस्तु मिली है एंव ग्रामीणों में जोरदार कौतूहल बन गया है। मौके पर कालू एसएचओ धर्मवीर भी पहुंचे है एवं प्रशासन को सूचित किया गया है। कालू से प्रत्यक्षदर्शी मुकेश पूनियां ने बताया कि रात 2.45 इतना तेज धमाका हुआ कि आज पास के कई गांवों में आवाज सुनी गई। देखें मौके से फोटो – वीडियो:- https://www.facebook.com/share/v/14yDGwJumnB/




