May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवबंर 2023। कांग्रेस के उत्साही युवाओं ने आज सुबह कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा के समर्थन में बाजार में मुख्य मार्गों से रैली निकाली। युवाओं ने वोट फॉर मंगलाराम के नारे जमकर लगाए व चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में चुनावी उत्साह फुंका। गोदारा स्वयं आज दिनभर कार्यालय में रहें और अनेक कार्यकर्ताओं के साथ व्यक्तिगत मिले। गोदारा ने मतदान से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को दी। गोदारा के समर्थकों ने हर एक गांव में कार्यकर्ताओं की टीम को डोर टू डोर जनसंपर्क की जिम्मेदारी दी। स्वयं गोदारा ने भी आज डोर टू डोर की चुनावी रणनीति बनाई। गोदारा ने कांग्रेस सरकार रिपीट होने का दावा किया करते हुए जनता से वोट देने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा दिनभर कार्यालय में रहें और मिले विभिन्न गांवो के ग्रामीणों से, मांगे वोट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साही कांग्रेस युवाओं ने निकाली बाइक रैली।