






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2021। स्वतंत्रता दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की विशेष पेशकश में सभी क्षेत्रवासियों को कोरोना टीका एक लाख को पार करने की बधाई। आज आप सभी जानें कि हमारे क्षेत्र में कोरोना की दूसरी लहर के व्यापक प्रभाव के बाद टीकाकरण को तन मन से गति देने में जुटें चिकित्साकर्मियों के खासे प्रयासों के बारे में। जाने की श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कोरोना का मंगल टीका एक लाख को पार कर गया है और क्षेत्र में प्रथम टीका 1 लाख 4 हजार 792 नागरिकों को लगाया जा चुका है। पहला व दूसरा दोनों टीके 35 हजार 838 नागरिकों को लग चुकें है। नागरिक टीकाकरण के लिए आगे नहीं आ रहें थे तब इन चिकित्साकर्मियों ने हाथ बढ़ा कर विश्वास जताया और नागरिकों को टीके लगवाने के आंमत्रण दिए। जब टीके की कमी हो गई तो इन्होंने नागरिकों के उलाहनों के बीच भी लगातार टीके लगाएं। इस टीम के कप्तान ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य टीके की मांग करते हुए जिले में रोजाना संघर्ष में उलझे रहते है जिससे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को टीके मिल सके। उनके निर्देशन में टीकाकरण अभियान को ब्लॉक के चिकित्सा कर्मियों द्वारा सफल किया जा रहा है। ब्लॉक सीएमएचओ संतोष आर्य ने अपने चिकित्साकर्मियों की टीम को बधाई देते हुए उनके कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की है। आर्य ने कहा कि क्षेत्र में प्रति व्यक्ति को टीका लगाने तक चिकित्साकर्मी उत्साह के साथ पुरजोर प्रयासों से जुटें रहें। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स इस स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्र के सभी चिकित्साकर्मियों का आभार प्रकट करता है और क्षेत्रवासियों से भी अपील करता है कि कोरोना से जंग में ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले इन चिकित्साकर्मियों के अतुलनीय योगदान को क्षेत्र की जनता सम्मान देते हुए स्वतंत्रता दिवस पर इनका आभार प्रकट करें। सभी नागरिक चिकित्साकर्मियों को सफल टीकाकरण की बधाई दें व उनके काम की सराहना करें। इससे ये कर्मचारी भी उत्साहित भी होगें और समाज में इनके सम्मान का आभास इन्हें और कर्तव्यनिष्ठ बना सकेगा। पुनः टाइम्स की ओर से एक लाख टीका पार होने की शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की न्यूज व व्यूज से जुड़ने के लिए जुड़ें आज ही श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। जिससे आप अपने क्षेत्र की पूरी व पुख्ता खबरों से अपडेट रहें।



