






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2022। जालौर जिले के सुराणा गांव में दलित छात्र की मौत के बाद आज सभी वीआईपी का दौरा गांव में रहा। कई दिग्गज नेता पहुंचे व कल तक अनेक नेताओं के पहुंचने की संभावनाएं भी है। आज श्रीडूंगरगढ़ में भी इस मामले में घुमचक्कर से उपखंड मुख्यालय तक रैली निकाल कर विरोध प्रकट करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन में शामिल नागरिकों ने पश्चिमी राजस्थान के हालातों पर चिंता व्यक्त की। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने इंद्र मेघवाल की हत्या के दोषी को फांसी की सजा देने, मुआवजा राशि 50 लाख रूपए देने, स्कूल का रजिस्ट्रेशन रद्द करने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश जातिवाद, छुआछूत व भेदभाव से आजाद होना चाहिए। इस दौरान प्रदर्शन में प्रकाश गांधी, राजेन्द्र स्वामी, चेतन भारतीय, रामकिशन गवाड़िया, राजेंद्र स्वामी, संदीप जयपाल, कमल मेघवाल बापेउ, सदर सदाम, एडवोकेट ओमप्रकाश बरोठिया व नारायण पंवार, रामनिवास सिला, संदीप जयपाल, गौरव टाडा, आदुराम मेहरा, विवेक लावा, रवि नायक, चुन्नीलाल गांधी, जैकी तुनगरिया, सुभाष जावा , मोहमद ताहिर काजी, मोहन, अर्जुन बिग्गा, ओमप्रकाश, अबू साहिल, भागीरथ, श्रीराम भोजास, हरिराम, रामुराम उपनी, नारायण ऊपनी, रूघाराम ऊपनी, बाबूलाल रैगर, सुनील रैगर, तखाराम, मूलाराम, किशन, विनोद, राहुल वाल्मिकी, मेघराज, श्रीराम बाबरा, तेजाराम रैगर, मुकेश, गोविंदराम ऊपनी, राजूराम, पवन, विनोद जोगपाल, प्रदीप, सुनील, सुशील मेघवाल उपस्थित रहें। डॉ. अंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी एसोसिएशन राजस्थान की तहसील इकाइ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए इंद्र कुमार की हत्या के मामले में न्याय दिलवाने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष मातुराम चौहल्ला, मास्टर बालूराम मेघवाल, गिरधारी, प्रकाश गांधी, विवेक लावा, भरत लखासर, मघाराम लखासर, राजेन्द्र स्वामी, चेतन भारतीय, रामनिवास शिल्ला, राजवीसिंह, जयपाल मेघवाल आदि शामिल हुए। अनेक युवाओं ने गांधी पार्क में कैंडल जला कर बालक को इंद्र मेघवाल को श्रद्धाजंलि दी व दो मिनिट का मौन रखा। युवाओं ने यहां से कैंडल मार्च निकाला व नारे लगाते हुए बालक को न्याय दिए जाने की मांग की।







