May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितम्बर 2025। राजकीय चिकित्सालय में चल रहे गड़बड़झाले के दौर में चिकित्सालय प्रशासन द्वारा जारी किया गया मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर प्रतिबंध के आदेश तीन घंटों में ही वापस हो गया है। चिकित्सालय प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने मीडिया कर्मियों को पहुंची ठेस के प्रति खेद व्यक्त करते हुए बताया कि चिकित्सालय में अवांछनीय व्यक्तियों के प्रवेश के कारण, कई लोगों द्वारा मीडिया संस्थानों के नाम पर वीडियो बनाते हुए चिकित्सा कार्य प्रभावित करने के कारण यह आदेश निकाले गए थे। अब वह आदेश प्रत्याहारित कर लिया गया है एवं चिकित्सालय में लगातार हो रहे कंट्रोवर्सी के माहौल को सुधारने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर चिकित्सालय में तैनात पूर्व कार्मिकों, अवांछनीय बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।