May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2023। आज रेलकर्मियों ने निजीकरण का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिल्ली सरायरोहिल्ला एक्सप्रेस गाड़ी के सामने विरोध जता कर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 18 सूत्रीय मांगों को मानने की अपील करते हुए रेल मंत्री व वित्त मंत्री के खिलाफ नारे लगाए। रतनगढ़ शाखा के सचिव सीताराम गोदारा ने बताया कि केंद्र सरकार मुख्य मांगो को मानकर कर्मचारियों को राहत देवें अन्यथा आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान हरिहर सुथार, गिरधारी लाल, अनिल कुमार रैगर, ओम प्रकाश बुरडक, दीपेंद्र जाखड़, कालूसिंह खींची, जगदीश सुथार, रामकिशन, सतीश, अविनाश , सुनिल कुमार चारण, अनील कुमार दायमा, मनोज चौधरी, निर्मल कुमार, ओमप्रकाश मीणा सहित दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेलकर्मियों ने अनेक मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्शन।