






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2025। पारंपरिक गीतों के साथ गणगौर के बनौरे के आयोजन गली गली हो रहें है। कस्बे के आड़सर बास निवासी 102 वर्षीय मंगेज कंवर राजपुरोहित ने बताया कि गोर गणगौर सुहाग भाग का उत्सव है और महिला समूह में एकत्र होकर पूरी श्रद्धा से भाग लेती है। बिग्गा बास में बुधवार को बालिकाओं ने केसरिया साफे पहन कर धूमधाम से गणगौर का बनौरा निकाला। महिलाएं सज धज कर शामिल हुई व नाचते गाते सामूहिक रूप से गीत गाए। बिग्गा बास में गणगौर गर्ल्स ने भी धूमधाम से बुधवार को गणगौर का बनौरा निकाला। गणगौर को फुलों से सजाया व खूब गीत गाए। प्राय: सभी गलियों में उत्सव का माहौल छाया है और सुबह, दोपहर शाम को गीत गूंजते सुनाई दे रहें है। बड़ी संख्या में युवतियां व महिलाएं नृत्य करते हुए हर्षोल्लास के साथ भाग ले रही है।









