






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2020। श्रीडूंगरगढ़ में विष्णु दत्त विश्नोई के कार्यकाल में आम नागरिकों में पुलिस की छवि सुधरी और ऐसे जांबाज दबंग अफसर के आत्महत्या के इस कदम से उनके प्रशसंकों की आंखों में आंसुओ की नमी है। विश्नोई का शव आज सुबह अपने सरकारी आवास पर फांसी पर लटका मिला था और संदिग्ध स्थिति में उनकी मृत्यु मानी जा रही है। क्षेत्र में उनके चहेतों के सोशल मीडिया पर शोक संदेश की बाढ़ सी आ गयी है। लोग उच्च स्तरीय जांच की भी मांग कर रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके कमरे में सुसाइड नोट मिलने की भी बात सामने आ रही है हालांकि अफसर अभी कुछ भी नहीं बोल रहे है। आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। विश्नोई का परिवार भी मौके पर पहुंचा है। वहीं सादुलपुर थाने के बाहर पूर्व विधायक मनोज न्यांगली भी निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए है।





