May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2025। कस्बे के ताल मैदान में आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक भारी संख्या में लोग मेले का लुफ्त उठाने पहुंच रहें है। मेले को मनोरंजन का खजाना बताते हुए नागरिक बच्चों के साथ झूलों का खूब आनंद ले रहें है। त्योहारी सीजन में घर के लिए विभिन्न प्रकार के सजावटी सामानों की खरीद की जा रही है। हैंडलूम आयटम व इमिटेशन ज्वेलरी की दुकानों पर खासी भीड़ लगी है। मेले में अनेक प्रकार के फास्टफूड व चाट का आनंद भी लिया जा रहा है। बता देवें प्रतिदिन मेले में सजे इंडिया गेट के सेल्फी लेते युवा भी नजर आ रहें है। मेला संचालक विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गौड़ ने बताया कि नवरात्र मेले में उमड़ रहें लोगों को मनोरंजन का पूरा पैकेज व किफायती खरीददारी का अवसर देने के प्रयास किए जा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में झूले के ऊपर से जागरूक पाठक सुभाष सिद्ध बाना द्वारा लिया गया मेले का विहंगम फोटो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेला में झूलों पर है खासी भीड़।