


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2026। रविवार रात नेशनल हाईवे पर जोधासर के पास एक ट्रक एवं स्वीफ्ट कार में आमने सामने की भीडंत हो गई। इस हादसे में मृतक जीओ कम्पनी के टॉवर नेटवर्क में टेक्निशियन था एवं रविवार रात को भी टॉवर पर काम कर अपने हाल निवास गांव लखासर लौट रहा था। ऐसे में ऑन डयुटी यह दुर्घटना हो गई। मृतक अपने पिता का इकलौता बेटा था एवं अब परिवार में उसके अलावा कमाने वाला कोई नहीं रहा है। ऐसे में ग्रामीण एवं अन्य साथी टेक्नीशियन मुआवजे की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए है। सूचना मिलने पर एसएफआई के मुकेश सिद्ध भी मोर्चरी पहुंचें एवं धरने में शामिल हुए। सिद्ध ने बताया कि मृतक के परिवार को न्याय नहीं मिलने तक शव नहीं उठाया जाएगा एवं आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरने पर बैठे टेक्नीशियनों एवं मृतक के परिजनों ने जीओ टॉवर कम्पनी के जयपुर कार्यालय में अपना ज्ञापन भेजा है एवं तीस लाख रुपए का मुआवजा एवं 15 हजार रुपए महिना पेंशन देने की मांग की है। धरने पर राजेन्द्र कुमार, राकेश, जितेन्द्र, ओमप्रकाश, लालसिंह, सुनील, विजयकुमार, मेघनाथ सिद्ध, सुनील कुमार, राजेश प्रजापत, देवीलाल, रामेश्वर, सुरेन्द्र, राजकुमार आदि ने कम्पनी अधिकारियों पर इस संबध में उदासीनता बरतने का आरोप लगाते हुए रोष जताया है।





