May 20, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2025। गांव राजपुरा में गुरूवार को घेरलू बिजली में तेज प्रवाह की चपेट में आने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका 25 वर्षीय जस्सूकंवर पत्नी भंवरसिंह की मौत के बाद परिजनों ने शुक्रवार सुबह पीबीएम की मोर्चरी के बाहर धरना देकर बैठ गए है। मौके पर पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया भी धरने में शामिल हुए है और महिया ने बताया कि सबसे पहले दोषी कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उसके बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा देने, एक व्यक्ति को संविदा पर नौकरी देने, राजपुरा क्षेत्र की पूरी लाइन को दुरस्त करने की मांग की गई है। मौके पर भाजपा देहात मंडल श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, कांग्रेस के केसराराम गोदारा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद है। सभी ने एक स्वर में न्याय की मांग की है। विदित रहें परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है व मांगो पर सहमति बनने के बाद ही शव लिए जाने की बात कही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक पहुंचे धरना स्थल पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिजनों सहित धरनार्थियों ने की न्याय की मांग।