May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से एक युवती बुधवार को गायब हो गयी है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कस्बे के आड़सर बास निवासी 21 वर्षीय पूजा बुधवार को अपने घर से निकल गयी और परिजनों द्वारा तलाश करने पर भी नहीं मिली है। ऐसे में गुरुवार को उसके पिता चांदरतन ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है। जिसमें उसकी पुत्री पूजा की मानसिक स्थिति सही नहीं बताते हुए उसके द्वारा खुद का भला बुरा समझने की असमर्थता बताई है। परिवादी पिता ने पुलिस से अपनी बेटी ढूंढ लाने की गुहार लगाई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुमशुदा युवती को ढूंढने की गुहार पिता ने पुलिस से लगाई है।