May 21, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवंबर 2025। युवती के विवाह की तिथि तय करने से पहले परिवार में हंसी खुशी का माहौल था। अचानक रात 12 बजे बाद युवती घर से लापता हो गई। पिता ने थाने पहुंचकर मोहल्ले के लड़के पर संदेह जताते हुए मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मोमासर बास निवासी मोहनलाल वाल्मिकी ने अपनी 25 वर्षीय पुत्री कविता के बीती रात 12 बजे बाद घर से लापता होने की रिपोर्ट देते हुए गुमशुदगी दर्ज करवाई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री का रिश्ता तय किया हुआ था। उसके विवाह की तिथि तय करने जाने की तैयारी बीती रात 11-12 बजे तक परिवारजन कर रहें थे। फिर सभी सो गए और सुबह करीब 4.30 बजे उसकी पत्नी उठी तो उसकी पुत्री घर में नहीं मिली। पिता ने इसी मोहल्ले के राहुल वाल्मिकी पर संदेह जताते हुए उसके घर के आस पास चक्कर लगाने व युवती को तंग परेशान करने का आरोप लगाया। परिवादी ने बताया कि युवक को उसने कई बार टोका था। उसने बताया कि युवक भी अपने घर पर नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल देवाराम को दी है।