May 21, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवंबर 2025। कीटनाशक की बोतल से पानी पी लेने से एक 45 वर्षीय किसान की मौत हो गई।
केऊ पुरानी निवासी चांदाराम नायक ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 6-7 बजे उसके पिता 45 वर्षीय सुरजाराम पुत्र नानूराम नायक बाडेला रोही में स्थित खेत में बीजाई कर रहें थे। उन्होंने कीटनाशक की बोतल से पानी पी लिया जिससे कीटनाशक के असर से उनकी तबीतय बिगड़ गई। परिजन उन्हें पीबीएम अस्पताल ले गए जहां ईलाज के दौरान दोपहर 1 बजे सुरजाराम की मौत हो गई। पुलिस ने बेटे की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली और पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच एसआई मोहनलाल करेंगे।