






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जून 2024। क्षेत्र में गांव जाखासर में 132केवीजीएसएस एवं पूनरासर में 220 केवी जीएसएस का निर्माण लंबे समय से अधुरा पड़ा है एवं इस कारण किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। किसानों को उनके हक की वाजीब बिजली नहीं मिल पा रही है एवं यह सहन नहीं किया जाएगा। यह चेतावनी क्षेत्र के किसान नेताओं ने मंगलवार को प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है। भारतीय किसान संघ के जिला विद्युत आयाम प्रमुख तोलाराम जाखड़ की अगुवाई में जाखासर के किसानों के साथ इस संबध में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में वर्ष 2020 से 132केवी जीएसएस का निर्माण लंबित होने की जानकारी दी एवं अभी तक कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण किसानों में रोष के आक्रोश से अवगत करवाया। ज्ञापन प्रशासन को आगामी 29 तारीख तक का अल्टीमेटम दिया है एवं सरकार, प्रशासन त्वरित गति से यह कार्य शुरू नहीं होने पर 132 केवी जीएसएस जाखासर पर धरना देने एवं इस पर भी कार्य शुरू नहीं करने पर 220 केवी जीएसएस श्रीडूंगरगढ़ एवं एसडीएम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में जाखासर के ग्रामीण सांवरमल सियाग, हरलाल चौधरी, सहीराम सियाग, सरपंच समुंद्रराम सारण, बीरबलराम सियाग, रामरतन सियाग, सुरजाराम, समुद्रराम सियाग, कुनाराम, महावीर सुथार, भींयाराम रोलन, रामलाल, सुरेश पवार, पूर्णाराम, दिनेश, बलराम, रामदयाल, शंकर लाल, पवन, सुरेंद्र, नरेश, भैराराम, नराणाराम नाई, रामनिवास, प्रकाश स्वामी आदि शामिल रहे।




