May 20, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2024। समर्थन मूल्य पर की जाने वाली सरकारी खरीद ने इस बार अंचल के किसानों को बुरी तरह से परेशान कर लिया है। कभी बारदाना नहीं होने, कभी लेबर नहीं होने, कभी बारादाना छोटा होने के चलते लगातार खरीद प्रभावित रही है। प्रशासन की दखल से 7 फरवरी को खरीद प्रारंभ हुई परंतु क्षेत्र के किसान लगातार खरीद धीरे होने की शिकायतें कर रहें है। ऐसे में आज खरीद की अंतिम तिथि है और किसान परेशान होकर उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी को टोकन जारी होने वाले किसानों की मूंगफली खरीद करवाने की मांग करते हुए तुलवाई की तिथि बढ़ाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि बड़ी संख्या में किसान मूगफली लेकर मंडी प्रांगण में खड़े है और करीब 4000 किसानों की मूंगफली खरीद अभी शेष है। ऐसे में तिथि बढ़ाई जानी चाहिए जिससे किसानों को राहत मिल सकें। इस दौरान परसनाथ, श्रवणसिंह, ओमनाथ, रामदयाल, चुनानाथ, रामलाल, मुन्नीराम, देवाराम, पूर्णाराम बाना सहित अनेक किसान मौजूद रहें। उपखंड अधिकारी ने राजफेड के अधिकारियों से वार्ता कर इस संबंध में सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने दिया ज्ञापन, खरीद की तिथि बढ़ाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडी में मूंगफली लेकर खड़े है बड़ी संख्या में किसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। करीब 4000 किसानों की खरीद शेष है और आज है अंतिम तिथि।