






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2025। क्षेत्र के किसान पूरे वोल्टेज के लिए लगातार परेशान है। शुक्रवार को दुलचासर के 33 केवी जीएसएस पर अनेक किसान एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए पूरी बिजली की मांग की। किसानों ने बताया कि लगातार 0-400 तक वोल्टेज बार बार अपडाउन होता है। जिससे ट्यूबवेल के उपकरण जलकर खाख हो जाते है और किसान परिवार को बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। बार बार हो रही ट्रिपिंग से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। किसानों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि मूंगफली बिजाई का समय है और विभाग लापरवाह व बेपरवाह बना हुआ है। किसानों ने एक स्वर में कृषि कुओं पर बिजली आपूर्ति सुधारने की मांग की है।





