May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-04-22 at 6.53.28 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रेल 2023। ढाई महीने से किसान खेतों में जाने का रास्ता रेलवे से मांग रहें है और इनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जिम्मेदार है जो किसानों की सुध नहीं ले रहें है। ये बात भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ ने दुलचासर-सावंतसर कटाणी मार्ग पर अंडरब्रिज आंदोलन में पहुंच कर कही। जाखड़ ने कहा कि राज्य सरकार गूंगी बहरी हो गई है क्योंकि शांतिपूर्ण धरने प्रदर्शन से आवाज सरकार तक नहीं पहुंच रही है तो संघर्ष की रणनीति कठोर बनानी होगी। यहां उपस्थित छैलूसिंह पड़िहार ने कहा कि किसानों की मांग शीघ्र नहीं सुनी गई तो जयपुर कुच करेंगे। किसान बाबूलाल जाजड़ा ने कहा कि हमारे खेतों के लिए रास्ता मांगना हमारे हक की मांग है जिसकी रेलवे या सरकार द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही है। ओमप्रकाश सोनी ने आक्रोश जताते हुए कहा कि ढाई महीने से धरने पर बैठे है परंतु सरकार का कोई प्रतिनिधि मौका स्थल पर नहीं पहुंचा। इस दौरान कुशाल सिंह, रामजी मोहता, जगदीश जाखड़, करणी सिंह, विक्रम सिंह, दानाराम महिया, पूनम सुथार, मघाराम छरंग, मांगीलाल महिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान मांग रहें है रेलवे से रास्ता, अंडर ब्रिज की मांग को लेकर ढाई माह से बैठे है धरने पर, जताया आक्रोश।