May 20, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2022। कल्याणसर नया में कोजाराम पुत्र मालाराम गोदारा के खेत में हुई भीषण आगजनी में डेढ़ दर्जन पशु जिंदा जलने, घरेलू सामान जलने की घटना पर विधायक गिरधारी लाल महिया पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलवाने की बात कही है। महिया ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा है कि तहसीलदार को मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लेने की बात कही गयी है। महिया ने गत चार दिनों में छह घटनाओं को देखते हुए किसानों से गर्मी के मौसम में खेतों में पकाव पर खड़ी फसल, सूखे चारे, झोंपडो की सुरक्षा को लेकर सजग रहने की अपील की है। महिया ने कहा कि खेतों में किसान सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतें। बता देवें पूरी व प्रामाणिक खबर का प्रकाशन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में किया गया व किसान के भारी नुकसान के दर्द को भी संवेदनशील ढंग से उजागर किया गया था।