May 22, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2021। पश्चिमी विक्षोभ की आद्रता में कमी आ गई है जिससे राजस्थान में अब मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना मौसम विशेषज्ञों ने प्रकट की है। बीकानेर सहित क्षेत्र में अब तापमान बढ़ेगा जिससे गर्मी नागरिकों को अब परेशान करेगी। क्षेत्र के किसान अब कटाई व बुवाई संबंधित कार्य कर सकेंगे। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में किसान कपास व मूंगफली की बिजाई करने की तैयारियों में जुटें है। अब आगामी दिनों में बारानी खेतों में भी सूड़ कर खेतों को साफ किया जाएगा जिससे मानसून आने पर बारानी खेतों में भी बुवाई की जा सकेगी। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी समाचारों से जुड़ने के लिए आप जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।