May 20, 2026
WhatsApp Image 2022-04-07 at 7.47.09 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रैल 2022। क्षेत्र में संपत्ति विवाद लगातार परिवारों की टूटने और घर मे ही दुश्मनी हो जाने के कारण बन रहें है। गुरुवार को तो एक पिता ने अपने बेटों और बहुओं के खिलाफ थाने में परिवाद दी और परिवाद की जांच के दौरान पुलिस के सामने ही मरने मारने पर उतारू होने वाले बाप-बेटों को गिरफ्तार किया गया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव बाना निवासी परताराम बाना ने अपने बेटों व बहुओं के खिलाफ अपनी पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए परिवाद दी थी। इस पर परिवाद की जांच करने के लिए एएसआई ईश्वरसिंह मौका स्थल बाना पहुंचे। जांच के दौरान वहां बाप बेटे आपस में दो पक्ष में बंट कर झगड़ने पर उतारू हो गए। इस पर पुलिस ने एक पक्ष के परताराम बाना व उसके बेटे रामरतन को व दूसरे पक्ष की ओर से परताराम के बड़े बेटे जेठाराम, मुखराम व जेठाराम के साले नोरंगदेसर निवासी अशोक जाट को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।