May 21, 2026
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मारपीट के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार, जानें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2021। गांव ऊपनी निवासी एक बाप बेटे को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि ऊपनी निवासी रामप्रताप ने 6 मार्च को अपने पडौसी रामेश्वरलाल जाट व उसके पुत्र मंगलाराम जाट पर गलत तरीके से दीवार बना लेने का ओलमा दिया था और इस पर दोनो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी, उसे बचाने आई उसकी पत्नी के गहने छीन लिए थे। 7 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ व जांच एएसआई बीरबलराम को दी गयी थी और जांच अधिकारी बीरबल राम ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो बाप बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और एक दिन का पिसी रिमांड लिया गया है। दोनो को शनिवार को दुबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा।