






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2023। पिता के साथ मारपीट करने व गाली गलौच करने का आरोप लगाते हुए एक बेटे ने थाने पहुंच कर एक दंपति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गांव जेतासर निवासी 35 वर्षीय सहीराम जाट ने इसी गांव के परमेश्वरलाल पुत्र निमाराम मेघवाल व उसकी पत्नी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि रविवार को दोपहर 3.30 बजे आरोपियों ने उसके पिता मोहनराम के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक वीरचंद को सौंप दी है।



