May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2023। शकरपारे, नमकपारे, तरह-तरह की मिठाइयां, गुलाब जामुन, कचौड़ियों की खुशबू त्योहारों के उमंग और उत्साह को दोगुना करने का काम करती है, लेकिन अगर आपने इन्हें भर-भर कर खा लिया, तो ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी की समस्या भी पीछे पड़ सकती है, वो भी ऐसी कि आप त्योहारों का मजा लेने की जगह पेट पकड़कर बैठे रहेंगे। वैसे बहुत हैवी खाने से ब्लोटिंग होना नॉर्मल बात है, तो फेस्टिवल के दिन अगर आपको ब्लोटिंग सा फील हो, तो इसे झेलने के बजाय इन नुस्खों की मदद से तुरंत पा सकते हैं राहत।

1. जीरा, धनिया, सौंफ की चाय

पानी में जीरा, धनिया के बीज और सौंफ मिलाकर चाय बना लें। इसे दिन में तीन बार पाएं खाना खाने के बाद।

2. अजवायन

अजवाइन के बीजों में छिपे हैं शरीर को स्वस्थ रखने के कई सारे गुण। ब्लोटिंग, गैस, अपच, सर्दी-जुकाम जैसी कई समस्याओं को है अजवाइन। इसका एंटीस्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण ब्लोटिंग से निपटने की कारगर नेचुरल दवा है।

ऐसे करें अजवायन का सेवन

खाना खाने के कम से कम 45 मिनट बाद गर्म पानी में अजवायन, सेंधा नमक मिलाकर पी लें।

3. जीरा वॉटर

जीरे वाला पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें कार्मिनेटिव तत्व होते हैं जो ब्लोटिंग, एसिडिटी से राहत दिलाने के साथ ही पेट को ठंडा भी रखता है। जीरा वॉटर बॉडी को डिटॉक्स करने में भी बेहद असरदार है।

ऐसे बनाएं जीरा वॉटर

– पैन में पानी उबालें।

– जीरा डालकर पांच मिनट और उबलने दें। इसे एक कप में छानें और उसमें शहद मिलाकर पी लें।

4. इलायची वाला पानी

पानी में इलायची की कलियां डालकर 5 से 7 मिनट उबालना है और फिर उसे खाने के आधे या 45 मिनट बाद पीना है।

5. पानी में पुदीने की पत्तियां डालकर पीने से भी ब्लोटिंग की समस्या में काफी आराम मिलता है।

सबसे जरूरी बात

अगर आप ब्लोटिंग की समस्या से अकसर ही परेशान रहते हैं, तो इसकी एक वजह खाने के तुरंत बाद बहुत सारा पानी पीना भी है। बहुत ज्यादा जरूरत लगे, तो दो से तीन घूंट पानी पी सकते हैं, लेकिन खाने के बीच या खाने के एकदम बाद ग्लास भर पानी पीने से ब्लोटिंग आपको जरूर परेशान कर सकती है।