May 20, 2026
bn

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज 22 स्थानों पर टीकाकरण हो रहा है जिनमें सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ में 100 टीके प्रथम डोज व 400 टीके कोवैक्सिन के दूसरे डोज के टीके लगने थे। श्रीडूंगरगढ़ से विभाग द्वारा तय कार्यक्रम में बदलाव करते हुए देर रात जिला प्रशासन ने प्रथम डोज के 100 टीके रद्द करते हुए सेकंड डोज के लिए सभी 500 टीके कर दिए गए। विभाग का तर्क था कि कोवैक्सिन के सेंकड डोज का इंतजार बड़ी संख्या में नागरिक कर रहें है और पहले उन्हें लाभ दिया जाना उचित है। बता देवें इससे श्रीडूंगरगढ़ में सैंकड़ो युवाओं ने भारी परेशानी झेलनी पड़ी है। अलसुबह ही सीएचसी जाकर लाइन में लगने वाले वार्ड नम्बर 21 के रामावतार शर्मा ने बताया कि मैं आज 10वीं बार टीका लगवाने आया हूं परन्तु आज भी निराश ही लौटना पड़ रहा है। रिड़ी से धर्मेंद्र नैण भी टीका लगवाने सीएचसी पहुंचे, युवा सांवरमल सोनी, बिरमसिंह सहित बड़ी संख्या में युवा टीका लगवाने पहुंचे सीएचसी पहुंचे और टीका नहीं लगने पर रोष जताया। युवाओं ने विभागीय अधिकारियों से सरकार के कानों तक टीके लगवाने की मांग पहुंचाने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलसुबह टीके लगवाने पहुंचे युवा हुए निराश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात बदले निर्णय से युवाओं को हुई भारी परेशानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलसुबह से ही टीके के लिए लंबी कतारें लग गई।